Home चर्चा में लोकतंत्र की रक्षा एवं चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के समर्थन में कांग्रेस...

लोकतंत्र की रक्षा एवं चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के समर्थन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

5
0

बलौदा, 8 अक्टूबर 2026।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बलौदा के तत्वावधान में गांधी चौक, बलौदा में लोकतंत्र की रक्षा एवं चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के समर्थन में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर सरपंच नवल सिह मनोज कश्यप ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की मूल पहचान हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता के मत का सम्मान और उसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।एस आई आर के बहाने लौगो को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है जिसका पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सदन यादव, नगर पंचायत बलौदा की अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ललिता पाटले, अशोक अरोरा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि जगत सरपंच प्रीतेश शुक्ला, दिनेश मेरी, पार्षद दिलहरण दिवाकर, राम सिंह राजपूत, मनोज कश्यप, आरिफ कुरैशी, मनोज नारंग, शिव देवांगन, मनोज यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह, बनवासी बिझवार भरत यादव, सुरेंद्र साहू, रिखी राम, लक्ष्मी भारद्वाज, रमेश भारद्वाज, पवन पटेल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सिकंदर कुंभकार, भागवत यादव, कालेश्वर महंत, गोवर्धन कुर्रे, कृष्ण कुमार, कमलेश जांगड़े ऋषि शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here