Home चर्चा में दो वर्षों से फरार शातिर आरोपी ईश्वर चौहान गिरफ्तार

दो वर्षों से फरार शातिर आरोपी ईश्वर चौहान गिरफ्तार

38
0
दीपक ठाकुर/सक्ती –
थाना सिविल लाइन बिलासपुर के अपराध क्रमांक 1211/2024, 1212/2024, 1213/2024 एवं 1214/2024 अंतर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस के तहत विगत दो वर्षों से फरार शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी का नाम ईश्वर चौहान पिता इन्दल चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी आमापाली, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई

फरार आरोपी के सक्ती की ओर आने की पुख्ता सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु रवाना किया गया।

सूझबूझ से घेराबंदी, आरोपी दबोचा गया

गठित पुलिस टीम ने सूझबूझ एवं रणनीतिक घेराबंदी करते हुए शातिर फरार आरोपी ईश्वर चौहान को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विगत दो वर्षों से लगातार स्थान बदलते हुए लुक-छिप कर फरारी काट रहा था।

पहले से था इनामी आरोपी

उल्लेखनीय है कि आरोपी ईश्वर चौहान के विरुद्ध पूर्व में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ईनाम की उद्घोषणा भी जारी की जा चुकी थी।

 पुलिस टीम को मिलेगा नगद इनाम

फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सक्ती एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा गठित पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा—

  • निरीक्षक नरेन्द्र यादव, थाना प्रभारी बाराद्वार
  • सउनि यशवंत राठौर
  • आरक्षक 176 योगेश राठौर
  • आरक्षक 186 टंकेश्वर कटकवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here