जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले शख्स को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि शिंजो आबे के ऊपर चुनाव प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ था।
एक जापानी अदालत ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिसने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी। गौरतलब है कि 45 साल के तेत्सुया यामागामी ने पहले जुलाई 2022 में नारा शहर में चुनाव प्रचार भाषण के दौरान आबे की हत्या करने का जुर्म कबूल किया था। न्यूज एजेंसी AP ने NHK पब्लिक टेलीविजन के हवाले से इस खबर के बारे में जानकारी दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसले की पुष्टि की और अभियोजकों के अनुरोध के अनुसार यामागामी को उम्रकैद की सजा सुनाई।









