खिलेश साहू/कुरूद:- विधानसभा के ग्राम कोलियारी निवासी स्वर्गीय देवराम सोन के नेत्रदान एवं देहदान जैसे पुनीत और अनुकरणीय कार्य के लिए उनके परिवार को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवार को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने स्व. देवराम सोन के परिवार द्वारा किए गए इस मानवतापूर्ण कार्य की सराहना की। उन्होंने समाज के लोगों से नेत्रदान के लिए आगे आने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कुरूद ब्लॉक के विकासखंड नेत्रदान अधिकारी लोमेश कुर्रे, विकासखंड नोडल अधिकारी क्षितिज साहू, नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी कुमार जानू, सेक्टर पर्यवेक्षक भखारा सावरे तथा आर.एच.ओ कोलियारी भरत साहू उपस्थित रहे।स्व. देवराम सोन के परिवार द्वारा नेत्रदान एवं देहदान का निर्णय मानवता और समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। नेत्रदान महादान किसी की अंधेरी दुनिया को रोशनी देने का माध्यम बनें।







