Home चर्चा में महासमुंद में नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट कोमाखान में एंटी नारकोटिक्स...

महासमुंद में नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट कोमाखान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई, 80 किलो गांजा जब्त, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

148
0

अब्दुल रफ़ीक खान/महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोमाखान क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04 QL 0907 को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह में अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा जिले में कुल 1920.610 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपये है। यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई End to End और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के आधार पर की जा रही है, जिसमें गांजा तस्करी के सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन पॉइंट तक की जांच की जा रही है। तस्करों के आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नारकोटिक एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29 के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि महासमुंद जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी इस तरह की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here