Home चर्चा में जांजगीर कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित

8
0

जांजगीर। जिला कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर में जिला निर्वाचन अधिकारी के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर “वोट देने का अधिकार” विषय पर एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय के बैठक परिसर में स्थापित समाचार-पत्रिका स्टैंड पर रखी गई विभिन्न पत्रिकाएँ अव्यवस्थित अवस्था में पाई गईं। इस स्थिति को देखते हुए ग्रंथालय में प्रशिक्षित राज कुमार चंद्रा ने पहल करते हुए पत्रिकाओं को क्रमवार एवं सुव्यवस्थित ढंग से सजाया।
इस अवसर पर यह बात सामने आई कि जिला कलेक्टर कार्यालय जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की पहचान होता है। यदि प्रत्येक कलेक्टर कार्यालय में विधिवत ग्रंथालय एवं प्रशिक्षित ग्रंथपाल की व्यवस्था हो, तो इस प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
इस संबंध में जिला कलेक्टर जांजगीर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलाधीशों, शिक्षा सचिव एवं शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि प्रत्येक जिला कलेक्टर कार्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना कर प्रशिक्षित लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाए, ताकि कार्यालयों को ज्ञान एवं अध्ययन की अभिरुचि से सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
अंत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here