रायपुर संवाददाता – रघुराज
रायपुर।राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद GRP पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है, जिससे पीड़ित पक्ष में रोष फैल गया है।
नहरपारा निवासी गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। बदमाशों ने गजालुद्दीन के सिर पर वार किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। मौके पर ही घायल युवक गिर पड़े। लुटेरों ने उनकी जेब से 8 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।
आन-पास के यात्रियों ने किसी तरह घायल गजालुद्दीन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि GRP को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और स्टेशन पर CCTV कैमरों की जांच हो।
GRP थाने से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।







