Home चर्चा में मनरेगा के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे.. शुक्ला

मनरेगा के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे.. शुक्ला

7
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार मनरेगा का नाम बदलकर vbgramg किये जाने के विरोध मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस बेलगहना के द्वारा आयोजित किया गया
इस धरना प्रदर्शन मे पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा की नाम बदलने से काम नहीं बदलता पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 7सितंबर 2005 को मनरेगा क़ानून पारित किया गया था जिसके फ्लस्वरूप गांव गांव मे मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिलता था जिसे वर्तमान की भाजपा सरकार ने नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का अपमान किया है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी

शुक्ला ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का बस चले तो वो भारतीय मुद्रा मे छपे गांधीजी की फोटो की जगह अपनी फोटो लगा ले
धरना प्रदर्शन के लिए जिला कांग्रेस से प्रभारी के रूप मे राजकुमार तिवारी एवं अभिषेक सिँह ठाकुर ने सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और मोदी सरकार को घेरते हुए योजना का नाम पूर्व की तरह रखने का आह्वान किया

गौरतलब है की बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप मे अश्वनी उद्देश्य का ये पहला कार्यक्रम भी था जिसमे पूर्व अध्यक्ष कन्हैया गंधर्व, विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पाण्डेय, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन साहू उपसरपंच अमित गुप्ता ने भी सम्बोधित किया
मंचीय कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जन चक्काजाम करने बेलगहना चौक पंहुचे जंहा बेलगहना मे पदस्थ नायब तहसीलदार समर्थ थवाइत के हाथ मे महामहिम राजयपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया कार्यक्रम का संचालन शिवदयाल निर्मलकर द्वारा किया गया

कार्यक्रम मे ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष विधिराम सिदार डॉ ए के राय कपिल जायसवाल हैप्पी गुप्ता महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मधु सोंधिया मनमोहन दास आशीष मिश्रा रामचंद्र गंधर्व हेमंत सिँह दिलीप जायसवाल धनीराम प्रजापति भूषण यादव विजय कोल सम्पत यादव जयकरण दास इलियास खान यासीन खान शोएब खान सहित काफ़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here