Home चर्चा में किसान की जमीन या दलाल का मुनाफ़ा? सुकमा में नक्शे सवालों के...

किसान की जमीन या दलाल का मुनाफ़ा? सुकमा में नक्शे सवालों के घेरे में!

21
0
कोंटा विधानसभा अभिमान एमल
सुकमा जिले के मस्तानपारा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ दशकों से खेती कर रहे किसानों ने अपनी ही जमीन पर संकट की आशंका जताई है।
 स्थानीय अख़बार में प्रकाशित खबर के अनुसार किसानों का आरोप है कि राजस्व नक्शों में बदलाव कर कृषि भूमि को विवादित दिखाया जा रहा है, जिससे जमीन दलालों को लाभ पहुँच सके।
 किसानों का कहना है जिस खेत पर 50 साल से पसीना बहाया,जहाँ से परिवार की रोज़ी-रोटी चलती है, आज उसी जमीन पर बेदखली की कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है।
 खतरा सिर्फ जमीन का नहीं बल्कि 
* खड़ी फसल नष्ट होने की आशंका
* सीमांकन के नाम पर जल्दबाज़ी
* किसानों को अतिक्रमणकारी बताने की तैयारी
कलेक्टर रोड सहित कई क्षेत्रों में किसान आज भी खेती कर जीवन चला रहे हैं, लेकिन नक्शों से छेड़छाड़ कर उनकी जमीन हड़पने की कोशिश हो रही है।
सवाल यह है क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा या चुप रहेगा?
 जनता के सवाल — जवाब कौन देगा?
▪️ क्या वर्षों से काबिज किसान अचानक अवैध हो सकते हैं?
▪️ क्या कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग पर कोई ठोस कार्रवाई हुई?
▪️ क्या नक्शा सुधार के नाम पर किसानों को डराया जा रहा है?
▪️ क्या दलालों के खिलाफ एक भी उदाहरणात्मक कार्रवाई हुई?
 किसानों की चेतावनी अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
 आज सवाल जमीन का है, कल सवाल हर किसान का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here