संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जिला सक्ती, 15 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियां जिलेभर में शुरू हो गई हैं। स्व-सहायता समूह की दीदियां दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली एवं स्थल साज-सज्जा की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी हैं। साथ ही वे ग्रामीणों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही हैं। 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिलेभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से ‘हर घर एक दीया’ जलाकर इस अभियान में सहभागी बनने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।








