Home चर्चा में चान्दों वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई का खुला खेल, ईंट भट्टों के...

चान्दों वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई का खुला खेल, ईंट भट्टों के लिए काटे जा रहे हजारों साल वृक्ष

96
0
संवाददाता: युसूफ खान
स्थान: बलरामपुर–कुसमी
बलरामपुर जिले के चान्दों वन परिक्षेत्र में अवैध पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है।
आरोप है कि यहां ग्रामीणों द्वारा बड़े पैमाने पर साल के पेड़ों को काटकर ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा है, जबकि वन विभाग इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चान्दों वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरडीह में हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि लगभग 15 लोग मिलकर अवैध रूप से ईंट भट्टों का संचालन कर रहे हैं, जिसके लिए वन भूमि का खुलेआम दोहन किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ईंट भट्टों के लिए बड़े-बड़े साल वृक्ष काटे जा रहे हैं और इस अवैध गतिविधि में वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है।
सूत्रों का कहना है कि फॉरेस्ट दरोगा की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
इस पूरे मामले में जब चान्दों रेंजर आलोक जायसवाल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पूरा मामला बलरामपुर जिले के चान्दों वन परिक्षेत्र का है, जहां वन संपदा की खुलेआम लूट हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here