Home चर्चा में केन्द्रीय बजट 2026: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम...

केन्द्रीय बजट 2026: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम – जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े

2
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल

जिला जांजगीर-चांपा । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने केन्द्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे देश के आर्थिक इतिहास का दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की मजबूत आधारशिला है।
अंबेश जांगड़े ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026 का मूल उद्देश्य विकास, समावेशन और नवाचार के माध्यम से देश को तेज़ी से आगे बढ़ाना है। बजट में आत्मनिर्भर भारत की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और भारत वैश्विक मंच पर और सशक्त रूप में उभरेगा।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सिंचाई और किसानों की आय बढ़ाने की योजनाएं स्वागतयोग्य हैं। वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे सड़कों, रेल, आवास, जल आपूर्ति और ऊर्जा क्षेत्र में तेज़ी आएगी। इससे न केवल विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। यह सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
अंत में अंबेश जांगड़े ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भरता, रोजगार, नवाचार और सामाजिक न्याय का संतुलित मिश्रण है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह बजट देश के हर वर्ग के लिए आशा और विश्वास का संदेश लेकर आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here