Home चर्चा में विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को सशक्त करेगा सरगुजा भाजपा का नवीन...

विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को सशक्त करेगा सरगुजा भाजपा का नवीन कार्यालय : विष्णुदेव साय

25
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
भाजपा सरगुजा के नये कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न 
अंबिकापुर ।
आज सरगुजा भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम स्थानीय राजमोहिनी भवन परिसर के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, वित्तमंत्री ओ पी चौधरी एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
आमंत्रित अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों , ढोल नगाड़ो तथा पारंपरिक शैला नृत्य के साथ शानदार स्वागत और अभिनंदन किया ।  इस अवसर पर २६ विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न किया गया ।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा सरगुजा के नवीन कार्यालय हेतु भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भाजपा को दिन रात काम करने की जरूरत है जिसके लिए भाजपा कार्यालय का विस्तार आवश्यक है , सरगुजा भाजपा का नवीन कार्यालय कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जन सरोकार के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा के पितृपुरुषों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा ने सरगुजा संभाग में पंच से ले कर सांसद तक सभी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है ,  सरगुजा के कर्मठ कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को कोटि कोटि नमन । उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है जिसे देखते हुए बड़े कार्यालय की आवश्यकता थी , आज भूमि पूजन के साथ नये कार्यालय की नींव रखी जा रही है सभी को बधाई ।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को नवीन कार्यालय हेतु बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा ने विधान सभा चुनाव में १४ की १४ सीटें भाजपा को दे कर ना केवल इतिहास बनाया बल्कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार भी बनाई है , हमें अपने भाजपा के समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि वो आने वाले समय में भी इस कीर्तिमान को अक्षुण्ण रखेंगे ।
इस अवसर पर वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि २०४७ तक विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने के लिए पंचायत से लेकर संसद तक बने रहना पड़ेगा , जिसके लिए बड़े स्तर पर भाजपा को काम करने की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए नवीन कार्यालय अत्यंत जरूरी है ।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नए कार्यालय की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं में ही निहित है , दिनोदिन भाजपा की शक्ति बढ़ती जा रही है ऐसे में नवीन कार्यालय अत्यंत जरूरी था ।
इस अवसर भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा भाजपा ने अपने संघर्ष काल में भट्ठी रोड स्थित छोटे से कार्यालय से अपनी यात्रा शुरू की थी , कालांतर  में कई स्थानों पर स्थानांतरित करते हुए कलेक्ट्रेटर परिसर के बगल में संकल्प भवन के रूप में स्थायी कार्यालय स्थापित किया था। जनपद – जिला पंचायत , नगर पंचायत , नगर निगम सहित विधान सभा और लोक सभा में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के पश्चात अब भाजपा कार्यालय को भी विस्तार की जरूरत है । अब भाजपा कार्यालय का नवीन भवन न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता की उम्मीदों को भी पूरा करेगा ।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह ने किया ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से
लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री छ.ग. शासन,
अखिलेश सोनी प्रदेश महामंत्री भाजपा छ.ग.,
राम गर्ग जी  प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा छ.ग.,
सुनील गुप्ता जिला सह प्रभारी सरगुजा,
प्रबोध मिंज विधायक विधानसभा लुण्ड्रा,
रामकुमार टोप्पो विधायक विधानसभा सीतापुर,
अनुराग सिंह देव अध्यक्ष छ.ग. गृह निर्माण मंडल, रामसेवक पैकरा अध्यक्ष छ.ग. वन विकास निगम, विश्व विजय सिंह तोमर अध्यक्ष छ.ग. राज्य युवा आयोग, हरपाल सिंह भामरा संभाग सह प्रभारी बस्तर, अनिल सिंह मेजर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सरगुजा सहित देवेश्वर शरण सिंह पूर्व विधायक विधानसभा अम्बिकापुर, शिवनाथ यादव प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग., रजनी शंकर त्रिपाठी पूर्व विधायक विधानसभा भटगांव, करत राम गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता, ओमप्रकाश जायसवाल जिलाध्यक्ष भाजपा बलरामपुर, मुरली मनोहर सोनी जिलाध्यक्ष भाजपा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here