बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान
सूरजपुर प्रतापपुर –: भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी जी व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल पांडे जी के द्वारा जिला कार्यकारिणी गठन में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रतापपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता को भाजपा किसान जिला कार्यकारिणी में कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया इसके उपरांत अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता जी के शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है, अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत कर चुके हैं तथा वर्तमान में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में प्रतापपुर क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि बड़े किसान के रूप में भी है तथा उनके पिता स्वर्गीय सुनील कुमार गुप्ता भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता रहे हैं, जिस कारण भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा विश्वास कर उन्हें किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति के पद में कार्यभार दिया गया है जिस कारण अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता जी ने भाजपा प्रदेश व जिला संगठन का आभार व्यक्त किया,









