रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर।
बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर स्थित हाइवे किंग ढाबा के पास 1 फरवरी को हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात का रतनपुर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।
पीड़ित विजय कुमार राज (48 वर्ष), निवासी तिवरता, थाना दीपका, जिला कोरबा, अपनी तीन महिला रिश्तेदारों के साथ मेला देखकर स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG-19-AE-3400) से लौट रहे थे। इसी दौरान वे हाइवे किंग ढाबा पर रुके, तभी दो कारों में सवार चार युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट कर पीड़ित की कार, तीन मोबाइल फोन तथा करीब आठ हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26, धारा 126(2), 309(4), 3 एवं 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को कोरिया-अंबिकापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—
विद्यादास महंत (43 वर्ष), निवासी सीतापुर खड़गांव, सरगुजा
रामसुंदर (32 वर्ष), निवासी बनखेता खरवर, जिला कोरिया
राजीव कुमार सिंह (37 वर्ष), निवासी हर्रापारा, बैकुंठपुर, जिला कोरिया
गुलशन कुजुर (47 वर्ष), निवासी चरचा कॉलरी, जिला कोरिया
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पीड़ित विजय कुमार राज ने ही आरोपियों से तंत्र-मंत्र एवं पैसा दोगुना करने के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की थी। जब पीड़ित द्वारा राशि वापस नहीं की गई, तो आरोपियों ने बदले की भावना से लूट की साजिश रची।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, सात मोबाइल फोन, आठ हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा और अर्टिगा कार बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने आमजन को चेतावनी देते हुए कहा कि झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र एवं पैसा दोगुना करने जैसे अंधविश्वास और ठगी से दूर रहें। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मेलाराम कठोतिया, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक शशिकांत तिवारी, मनीष जायसवाल एवं देवानंद चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा। रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है।