आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग – सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी,विशिष्ट अतिथि देवनाथ साहू जी अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग,संदीप जैन जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग,राकेश चंद्राकर जनपद सदस्य प्रतिनिधि और अध्यक्षता सरपंच हर्षा चंद्रशेखर साहू ने की। मां सरस्वती भारत माता और प्रणव ॐ के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने विधायक निधि से 5 लाख रुपए का सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में आहता के भूमिपूजन किया कक्षा अरुण से लेकर अष्टम तक के भैया और बहनों के द्वारा कर्मा,सुवा,पंथी,होली,ददरिया,जावारा,राउत नाचा,भोजली,रीमिक्स गीत,बारहमासी गीत,देशभक्ति और छत्तीसगढ़ के लोक धरोहर से जुड़े नृत्य में प्रदर्शन किया।
छोटे और बड़े भईया बहनों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें श्रोता और दर्शक दीर्घा के द्वारा कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार राशि बरसाते रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि भारतीय शिक्षा संस्थान की यह परंपरा है कि शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं हैं बल्कि 1 मार्गदर्शक (गुरु) की तरह बच्चो का चरित्र निर्माण करते हैं।यह वार्षिकोत्सव हमारे बच्चों की प्रतिभा और सफल आयोजन के लिए मै बधाई देता हूं और उनके भविष्य की कामना करता हूं जय हिंद जय भारती।
कार्यक्रम का सफल संचालन लुकेश्वरी लोधी,सुनीता साहू ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सत्यार्थ प्रकाश साहू अध्यक्ष स. शि. म.सचिव अशोक यादव,रामू लोधी सहसचिव,शीतल बंजारे,अरविंद टंडन,पुष्पा यादव,मीना साहू,प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी,संतोष पटेल,साहिल,बसंती साहू,हेमलता साहू,कविता साहू,दुर्गा यादव,अमृत धीवर, खेमिन पटेल,तुलसी साहू समर्थन व सहयोग मिला अंत में सचिव अशोक यादव द्वारा उपस्थित दर्शक दीर्घा मंचस्थ अतिथि गण एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार प्रदर्शन किया।










