Home चर्चा में ASP पंकज पटेल ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच लिया आशीर्वाद…

ASP पंकज पटेल ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच लिया आशीर्वाद…

15
0

महाआरती के माध्यम से समाज को जोड़ने का उत्तम प्रयास… पंकज पटेल ASP

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से महाआरती के माध्यम से समाज को जोड़ने का उत्तम प्रयास किया जा रहा है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए जिले में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने शुभ मंगलवार की महाआरती के पश्चात मंदिर पहुंच कर हनुमान लला का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि आज शुभ दिवस मंगलवार को ऑफिशियल निवास में प्रवेश करने जा रहा हुं इन पलों में हनुमान प्रभु का दर्शन लाभ सुखद अनुभूति है तथा प्रभु से प्रार्थना है कि जिले में हमेशा अमन चैन कायम रहे।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया तो वहीं मंदिर के संरक्षक उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ मंदिर परिवार के नारायण मौर्य, श्रीमती सुनीता अमित तंबोली, श्रीमती आंचल योगेश देवांगन, रिंकू निर्मलकर, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, संतोष देवांगन आदि ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल का आत्मीय अभिनंदन किया।
विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर, शक्ति में प्रत्येक मंगलवार की महाआरती होती है जिसमें नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने आज मंगलवार की महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान लला का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर परिवार के धार्मिक मंच से सामाजिक एकता के प्रयास को तारीफ ए काबिल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here