रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
इस गरिमामय समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यअतिथि श्रीमान शुशांत शुक्ला अति विशिष्ट अतिथि श्रीमान अजय श्रीवास्तव श्रीमान सूर्यप्रकाश कश्यप, श्रीमान कन्हैय्या यादव, एंव अन्य मंचासीन विशिष्ट अतिथीयों मे श्रीमान पुष्पा दिल्हारण साहू, श्रीमान प्रकाश कमलसेन,श्रीमान दिलीप श्यामले,श्रीमान लक्ष्मी धन्यवार, श्रीमान मोहन गुप्ताश्रीमान , शीतल जायसवाल, श्रीमान रुपेश साहू श्रीमान s संतोष गौतम, श्रीमान विनोद यादव संस्था प्रधान बी पी यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा प्रदर्शन का एक सफल संगम रहा।

मुख्य आकर्षण
बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य, नाटक और गायन प्रस्तुतियां दी गईं, जो भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती थीं।
अतिथि व सम्मान: विद्यालय के वार्षिक उत्सवों में स्थानीय अतिथि, व बाहर से आये हुए अतिथियों मे और प्रबंध समिति के मुखिया बलदाऊ यादव ओर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण: शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के संश्था प्रमुख बलदाऊ यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की उपलब्धियों को साझा किया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।









