Home चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 फरवरी को करेंगे ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 फरवरी को करेंगे ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ का लोकार्पण

6
0

जगदलपुर, 5 फरवरी 2026/ बस्तर की अनमोल जनजातीय विरासत, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से कुम्हड़ाकोट में निर्मित ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ अब जनता को समर्पित होने के लिए तैयार है। बस्तर वन मंडल द्वारा आयोजित इस लोकार्पण एवं अवलोकन समारोह का आयोजन शुक्रवार 6 फरवरी को शाम 5 बजे किया जाएगा।

​इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जो अपने कर-कमलों से इस वाटिका का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। ​कुम्हड़ाकोट स्थित कार्यक्रम स्थल पर होने वाले इस समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल सहित जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और महापौर संजय पांडेय जैसे प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here