Home चर्चा में महासमुंद पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध शराब ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

महासमुंद पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध शराब ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

86
0

महासमुंद | 06 फरवरी 2026 | रिपोर्ट: अब्दुल रफ़ीक खान

1800 लीटर शराब बनने से पहले ही किया गया नष्ट

महासमुंद जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 247 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की। वहीं करीब 600 किलोग्राम महुआ लाहन (पास) को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसी लाहन से लगभग 1800 लीटर अवैध शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी।
छापेमारी में शराब निर्माण में उपयोग होने वाले गैस सिलेंडर, चूल्हा, बड़े बर्तन एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इस अवैध कारोबार में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध नशे के व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

एक नजर में कार्रवाई
दिनांक: 06 फरवरी 2026
क्षेत्र: ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा
जप्त शराब: 247 लीटर महुआ शराब
नष्ट लाहन: 600 किग्रा
संभावित उत्पादन: 1800 लीटर
गिरफ्तार आरोपी: 07
अन्य जप्ती: गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन इत्यादि |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here