Home चर्चा में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, राजस्व–वन–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, राजस्व–वन–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

148
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
रामानुजगंज – अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए राजस्व विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरडीह एवं ग्राम कंदरी में संचालित अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कल दिनांक को की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचित वनोपज को जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में बिना वैध अनुमति व नियमों के उल्लंघन कर ईंट भट्ठों के संचालन की पुष्टि हुई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित सामग्री को जप्त कर लिया गया है तथा नियमानुसार आगे की विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध ईंट भट्ठा संचालकों में खलबली मची हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा के दोहन और अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here