Home चर्चा में अधिवक्ता परिषद की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय कार्यालय भवन हेतु सहयोग राशि...

अधिवक्ता परिषद की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय कार्यालय भवन हेतु सहयोग राशि पर विमर्श…

3
0
मार्च में होगी छत्तीसगढ़ प्रांत कार्य समिति की बैठक…
अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव एवं जिला इकाई शक्ति के अध्यक्ष चितरंजय पटेल की गरिमामय उपस्थिति में आज रायपुर जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद मार्च माह में प्रस्तावित आगामी प्रांतीय बैठक की विस्तृत कार्य योजना को अंतिम रूप दी गई तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विदित हो कि प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति के अलावा प्रत्येक जिले से इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यालय मंत्री, महिला एवं युवा प्रमुख अपेक्षित हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निर्देशानुसार दिल्ली में अधिवक्ता परिषद के निर्माणाधीन राष्ट्रीय कार्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर से अपेक्षित सहयोग, संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वय के विषय में भी विचार किया गया क्योंकि राष्ट्रीय कार्यालय संगठन की एकता, एवं पहचान को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस हेतु प्रदेश धन संग्रह समिति गठित कर सहयोग राशि एकत्र कर दिल्ली भेजने का निर्णय किया गया । आज रायपुर प्रवास के दरमियान संगठन को सशक्त, सक्रिय और अनुशासित बनाने हेतु  संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार किया गया।  इस प्रवास के पलों में  अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष रायपुर प्रमोद तिवारी, महामंत्री सुनील पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here