Home चर्चा में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के करकमलों से शिक्षक फेडरेशन के वार्षिक...

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के करकमलों से शिक्षक फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

0
0

अर्जुन झा/रायपुर –

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री- गजेंद्र यादव व संगठन के संरक्षक- बालयोगेश्वर संत श्री रामबालक दास जी महात्यागी के करकमलों से नववर्ष वार्षिक कैलेंडर 2026 का हुआ विमोचन।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री- गजेंद्र यादव ने शिक्षकों के हित ,छात्रों के हित, शिक्षा की गुणवत्ता व संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक संगठन के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा किया और कहा कि यह कैलेंडर पूरे शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों छुट्टियों आदि की जानकारी प्रदान करता है साथ ही शिक्षक समाज व राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं और सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवाभाव के साथ समाज को दिशा देते हैं।

संगठन के संरक्षक- बालयोगेश्वर संत श्री रामबालक दास जी महात्यागी ने कहा कि शिक्षक केवल विषय ही नहीं पढ़ाता अपितु वह जीवन गढ़ता है। शिक्षक स्वयं तपकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करता है। शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सेवा, सुरक्षा व संस्कार भी देता है जो उनका जीवन पथ पर आगे बढ़ाने की मार्ग भी प्रशस्त करता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, संरक्षक- रेखराज साहू, अनिल कुमार रामटेके ने बताया कि यह नववर्ष वार्षिक कैलेंडर स्कूलों व कार्यालयों में वितरित किया जाएगा तथा संगठन में अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किया जाता रहेगा एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन की बैठक कर कार्ययोजना भी बनाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की नववर्ष वार्षिक कैलेंडर 2026 के विमोचन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, संरक्षक- रेखराज साहू, अनिल रामटेके, प्रदेश कोषाध्यक्ष- तेजराम कामड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, प्रदेश महामंत्री- मितेंद्र कुमार बघेल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- लीलाधर कोलियारे, प्रदेश महासचिव- भूपेंद्र कुमार साहू, सरगुजा संभाग प्रभारी व जशपुर जिला अध्यक्ष- महेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, भरत कुमार भोपले आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here