Home चर्चा में आरंग में एक के बाद एक विकास की सौगात, मंत्री गुरु...

आरंग में एक के बाद एक विकास की सौगात, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्वीकृति

1
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि से बनेंगे नवीन स्कूल भवन, बदलेगा शैक्षणिक परिदृश्य
आरंग/रायपुर।
आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र की पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं के लिए नवीन स्कूल भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 53 लाख 92 हजार से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति आरंग विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के सतत प्रयासों एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण का परिणाम है। मंत्री जी के निरंतर प्रयासों से आरंग विधानसभा में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में मजबूत शैक्षणिक ढांचा तैयार कर रही है। शिक्षा क्षेत्र को मिली नई दिशा स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए नवीन भवन निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय हेतु ₹11.84 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय प्राथमिक शाला, इंदिरा कॉलोनी, मंदिर हसौद के लिए ₹11.48 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। नवीन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण प्राप्त होगा। इससे न केवल विद्यालयीन व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
जिन विद्यालयों को मिली स्वीकृति
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोधीपारा (आरंग)
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड (आरंग)
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चकवे
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरबिरा
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुल्लू
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुहेरा
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बकतरा
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरसी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोरासी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरुंधति देवी (आरंग)
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भलेरा
शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा कॉलोनी, मंदिर हसौद
शिक्षा से मजबूत होगा आरंग” — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत शैक्षणिक आधारभूत संरचना ही भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण से आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा तथा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here