Home चर्चा में महेशपुर में 13 से 21 फरवरी तक नव दिवसीय शिव शक्ति रुद्र...

महेशपुर में 13 से 21 फरवरी तक नव दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ

10
0

-महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक आयोजन, संत स्वामी वेद प्रकाशाचार्य देंगे कथा प्रवचन

महेशपुर, उदयपुर।

सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्र उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महेशपुर स्थित प्राचीन पुरातात्विक धरोहर शिव मंदिर प्रांगण में 13 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक नव दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य धर्म रक्षा एवं धर्म जागरण बताया गया है।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 13 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन प्रातःकाल यज्ञ, हवन एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। वहीं संध्या काल में श्रीमद्भागवत कथा, दिव्य झांकियां तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से कथा प्रवचन का आयोजन रखा गया है। कथा व्यास के रूप में विख्यात संत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वेद प्रकाशाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान कराएंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here