रायपुर शहर में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने सड़क पार कर रहे पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे और सड़क पर खून से लथपथ हालत में तड़पते रहे।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन गंभीर चोटों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस बाइक चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी की रात शुभम यादव (28) अपनी बाइक (क्रमांक 04 QL 7361) में दोस्त लव के साथ रायपुर से अपने घर मांढर जा रहा था। बरौदा के आगे रात करीब 8 बजे अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों दूर फेंका गए।
खून से लथपथ होकर सभी तड़पने लगे। बाइक सवार दोनों दोस्तों को पास के लक्ष्मीनरायण अस्पताल ले जाया गया, जहां से शुभम को बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त का इलाज जारी है।
वहीं, साइकिल सवार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा (58) और उसकी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा (53) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है।









