Home चर्चा में सरस्वती सम्मान से सम्मानित होंगे पाणिग्रही

सरस्वती सम्मान से सम्मानित होंगे पाणिग्रही

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। विमतारा ऑडिटोरियम शांतिनगर रायपुर में 21 फरवरी को आयोजित होने जा रहे सरस्वती साहित्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विभूतियां को सम्मानित किया जाएगा। इस साहित्य महोत्सव में जगदलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार रुद्र नारायण पाणिग्रही को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। श्री पाणिग्राही को यह सम्मान आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। ज्ञात हो कि यह साहित्य महोत्सव सरस्वती प्रकाशन भिलाई तथा साईनाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है l छत्तीसगढ़ के इन दोनों ग्रुपों द्वारा कला साहित्य व संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रतिवर्ष लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष सरस्वती साहित्य सम्मान 2026 का रुद्र नारायण पाणिग्रही वरिष्ठ लेखक व इतिहासकार को प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में परिचर्चा के दो सत्र तथा ओपन माइक कार्यक्रम भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here