Home चर्चा में उसूर थाना क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा...

उसूर थाना क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व IED बरामद

1
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

जिले में माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के तहत उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 13 फरवरी 2026 को केरिपु 196वीं वाहिनी एवं कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन तथा अन्य माओवादी सामग्री बरामद की। तलाशी के दौरान कुल 13 नग डेटोनेटर, 11 किलोग्राम गन पाउडर, 4 प्लास्टिक ड्रम, 2 स्टील ड्रम तथा 2 लोहे के ड्रम जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं माओवादी साहित्य भी बरामद हुआ।

एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गए 13 नग बीयर बोतल IED तथा लोहे के पाइप में निर्मित 1 नग डायरेक्शनल IED बरामद किया। सभी IED को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

सुरक्षा बलों के अनुसार यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है। अभियान के बाद क्षेत्र में सघन सर्चिंग जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here