Home चर्चा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय ढोढरेपाल में 10वी 12वी के छात्र...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय ढोढरेपाल में 10वी 12वी के छात्र छात्राओं को परीक्षा की शुभकामनाओ के साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री गोवर्धन पानीग्राही ने प्रवेश पत्र किया वितरण किया

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्राचार्य श्री गोवर्धन पानीग्राही द्वारा घोषणा की गई कि जो भी छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा मे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे उनके पिता स्व. दिनमणि पानीग्राही जी की स्मृति में ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश, सावधानियाँ एवं अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में IDBI बैंक के सहयोग से विद्यालय परिसर में “एक अच्छा नागरिक” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को कलर एवं पेन उपलब्ध कराए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

बैंक प्रतिनिधियों ने विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को दो वॉटर कूलर भी प्रदान किए, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here