Home चर्चा में कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास से हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष...

कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास से हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने किया भेंट

1
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निवास कोनी पहुंचकर उनसे भेंट किया एवं चुनाव में विजय पश्चात उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि श्रीमती मांडवी भारद्वाज के विजय होने से मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाएं जो विधि क्षेत्र में सक्रिय है उनका मनोबल बढ़ेगा, उन्होंने श्रीमती मांडवी भारद्वाज की जीत की बधाई देते हुए उनसे निर्बल असहाय और निर्दोष लोगों को पर्याप्त मात्रा में सहयोग करने का अनुरोध किया, इस अवसर पर श्री सूर्यकांत भारद्वाज( पुलिस निरीक्षक) संभागीय श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास सचिव चंद्रमणि श्रीवास सहसचिव सुमित श्रीवास विकास श्रीवास नवीन श्रीवास निखिल श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास, शुभम श्रीवास, राजेश श्रीवास, मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल पिंटू शर्मा आदि जन उपस्थित थे ll

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here