Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

9
0

-अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ किया दीप प्रज्वलन

जिला सक्ती, 17 सितंबर 2026/ सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। दीपों की रोशनी से कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण में उत्साह एवं सकारात्मकता का संचार हुआ। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता के संदेश को और अधिक प्रबल किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के. एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here