Home चर्चा में नक्सल प्रभावित एटापल्ली में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम, 450 ग्रामीणों को...

नक्सल प्रभावित एटापल्ली में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम, 450 ग्रामीणों को मिली सहायता

16
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

एटापल्ली – नक्सल प्रभावित क्षेत्र एटापल्ली में सीआरपीएफ 195वीं बटालियन द्वारा नागरिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। CIVIC Action Program के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों के करीब 450 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बारे में जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद ग्रामीणों को साड़ी, कंबल, स्कूल सामग्री, खेल सामग्री, पानी के ड्रम, सोलर लाइट, टेंट, जूते-चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामान वितरित किया गया।
मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को भोजन कराया गया।


सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास बढ़ता है तथा विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर 195 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह , द्वितीय कमान अधिकारी सुभाष चन्द्र प्रसाद सहायक कमान अधिकारी सोमवीर सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here