छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा की माताश्री कुसुम सिंहा की 84 वर्ष की आयु में आज देर रात निधन हो गया जिसकी खबर लगते ही प्रदेश के न्यायिक जगत में शोक व्याप्त हो गया तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, हाई कोर्ट स्टाफ के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन करने चीफ जस्टिस निवास चकरभाठा पहुंचे तथा माताश्री के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पश्चात चीफ जस्टिस माता जी की पार्थिव शरीर को स्वर्ग रथ में लेकर नगर के सरकंडा मुक्तिधाम पहुंचे जहां पूरे प्रदेश से पधारे लोगों एवं आत्मीय जन उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं सद्गति प्रार्थना किया।
इन पलों में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद शक्ति के जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने चीफ जस्टिस निवास पहुंच कर स्मृति शेष माताश्री स्वर्गीय कुसुम सिंहा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना किया।









