Home चर्चा में मानक से खिलवाड़ या बच्चों की जान से समझौता, प्राथमिक शाला के...

मानक से खिलवाड़ या बच्चों की जान से समझौता, प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष की छत ढलाई पर उठे गंभीर सवाल

31
0

एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव

एमसीबी: जनकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत च्युल के ग्राम पटासी स्थित प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष भवन की छत ढलाई कार्य में भारी अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि छत की ढलाई मानक मापदंडों के अनुरूप नहीं की गई और सरिया की मात्रा में कटौती कर निर्माण कार्य को जल्दबाजी में पूरा कर दिया गया।

आरोप है कि बिना इंजीनियर की उपस्थिति के ही छत की ढलाई कर दी गई। निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप सरिया नहीं लगाया गया, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने ढलाई से पूर्व शिकायत करते हुए संबंधित सीईओ, इंजीनियर और एसडीओ को जानकारी दी थी, बावजूद इसके निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। ग्रामीणों ने बताया कि नियमों और गुणवत्ता मानकों को दरकिनार कर कार्य कराया गया, जो सीधा-सीधा जनता के टैक्स के पैसे के साथ खिलवाड़ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्य पूरा कराया गया। उनका सवाल है कि यदि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो क्या इसे सुशासन कहा जा सकता है?
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here