Home चर्चा में रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 225 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी...

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 225 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

4
0

विमल सोनी/रतनपुर –

थाना रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गांजा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 225 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री की नगदी राशि तथा एक मोबाइल फोन जप्त किया है।


जप्ती विवरण:

  • 225 ग्राम गांजा – अनुमानित कीमत ₹2,500
  • गांजा बिक्री रकम – ₹2,300
  • 01 नग मोबाइल – अनुमानित कीमत ₹10,000
    कुल जप्ती कीमत – ₹14,800

गिरफ्तार आरोपी:

अरविंद जैन उर्फ अन्नू
पिता – राजू जैन उर्फ राजेन्द्र
उम्र – 36 वर्ष
पता – भगत सिंह वार्ड (थानापारा), रतनपुर
थाना – रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


 कार्रवाई का विवरण:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 14/02/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अरविंद जैन अपने किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम गठित कर आरोपी के किराना स्टोर में रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी के दुकान से 225 ग्राम गांजा एवं बिक्री की नगदी राशि बरामद की गई। समस्त सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


विशेष योगदान:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, संजय यादव एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।


रतनपुर पुलिस का संदेश:
नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध मादक पदार्थों की सूचना पुलिस को दें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here