Home धर्म व त्यौहार 17 फरवरी 2026, मंगलवार – धनु राशी जातकों की मनोकामना होगी पूरी,...

17 फरवरी 2026, मंगलवार – धनु राशी जातकों की मनोकामना होगी पूरी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

1
0

आज का पंचांग 

तिथिअमावस्या17:27 तक
नक्षत्रधनिष्ठा21:04 तक
प्रथम करणनागा17:27 तक
द्वितीय करणकिमस्तोगना29:17 तक
पक्षकृष्ण
वारमंगलवार
योगपरिघा24:20 तक
सूर्योदय07:01
सूर्यास्त18:08
चंद्रमामकर
राहुकाल15:21 − 16:44
विक्रमी संवत्2082
शक संवत1947विश्वावसु
मासफाल्गुन
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:12 − 12:57

 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचना होगा और यदि आपने किसी योजना में धन लगाया, तो उससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। किसी सरकारी काम को लेकर भी आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभरेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी।

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो आपकी आदत परिवार के सदस्य के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मिलकर काफी खुशी होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आप अपने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि  लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि उनसे आपकी कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपको नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मन में आज यदि किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी संतान यदि किसी कोर्स को करने का प्रयास कर रही थी, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे। राजनीति में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने आसपास रह गए शत्रुओं को पहचानने की कोशिश करें, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं। किसी परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतें।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी और आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन उन्हें नौकरी में मनपसंद काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने की संभावना कम है।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों को पूरा करने की आवश्यकता है, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी, लेकिन आपको कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में शाबाशी मिलेगी और आपके प्रमोशन की बात भी आपके साथ बढ़ सकती हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें।
धनु राशि
आज का दिन सिंगल लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको अपने खर्चों का थोड़ा लेखा-जोखा रखना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी, लेकिन आपको किसी इन्वेस्टमेंट को अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से करना बेहतर रहेगा और आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव न करें, नहीं तो वह आपके लिए बढ़ सकती है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आप अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी मन मनमुटाव हो, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि 
आज आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा और आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपकी कार्य क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर काफी खुश होंगे और घर परिवार के कामों पर आप थोड़ा ध्यान दें। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर बिल्कुल ना करें। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। आपको किसी बात को लेकर कठिनाइयां बनी रहेगी। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here