Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४४ वीं महाआरती में पंडित चंदन कृष्ण...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४४ वीं महाआरती में पंडित चंदन कृष्ण गोस्वामी हुए शामिल

19
0

-महाआरती सर्व समाज के श्रद्धा केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४४ वीं महाआरती में पंडित चंदन कृष्ण गोस्वामी ने सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि मैं महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सर्व समाज के श्रद्धा का केंद्र साबित होकर सबके लिए धार्मिक प्रेरणास्त्रोत बन रहा है।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन संध्या वैष्णव, ऋचा बंसल, हेमा, मेघा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, एकल सुनीता, भावना एवं मंदिर परिवार की बहनों ने किया।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार_ अध्यन्त पाटकर के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, मंगल ट्रेडिंग परिवार एवं अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक हार्दिक सिंह ठाकुर, सुभाषिनी सुलेमान भगत, निरंजन यादव, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पवन केशरवानी (रायपुर) तथा सुंदरकांड_ध्या साहू, एकांश, हार्दिक सिंह, सुभाषिनी सुलेमान भगत, लीना विकास, भागीरथी, नालेन गबेल, रामकृष्ण रोहिणी देवी, खेमलाल प्रियंका, शुभम गबेल, अनीता अशोक, गीतेश कुमार पांडे, अमन डालमिया, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पवन केशवानी (रायपुर) परिवार के द्वारा कराया गया ।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here