(बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी)
वार्ड पार्षद सुनील अग्रवाल संटी की उपस्थिति मे बच्चों ने किया भोजन
आंगनवाड़ी केंद्रों में न्योता भोज,अन्नप्राशन सुपोषण चौपाल एक महत्वपूर्ण सामुदायिक कार्यक्रम है, जो 6 माह की आयु पूरी करने वाले शिशुओं को स्तनपान के साथ ऊपरी पौष्टिक आहार (ठोस भोजन) शुरू करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें 6 माह के बच्चों को खीर या खिचड़ी खिलाकर, माताओं को पोषण के बारे में जागरूक किया जाता है और बच्चों का वजन रिकॉर्ड किया जाता है।

आज सुपोषण चौपाल के दौरान
“अन्नप्राशन दिवस का आयोजन”
आज दिनांक 21फ़रवरी र 2026 को वार्ड क्रमांक 4 आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों को ऊपरी आहार की शुरुआत कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को सही पोषण, नियमित खानपान और पोषक तत्वयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
वही वार्ड पार्षद सुनील अग्रवाल संटी ने कहा की.. पोषणयुक्त आहार से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार होता है। सही समय पर पोषण देकर कुपोषण को समाप्त करना संभव है, ….
इस अवसर पर बच्चों के साथ उनके माता पिता कार्यकर्ता श्रीमती शीला सोनी , सहायिका श्री मति सरोज सोनी के साथ मोहल्ले के स्थानीय नागरिग महिला बच्चे बुजुर्ग उपस्थित रहे,,.









