आरंग संवाददाता – सोमन साहू
अटल नगर (नया रायपुर)। भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में विष्णु यादव को अटल नगर (नया रायपुर) मंडल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला एवं मंडल नेतृत्व द्वारा उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
विष्णु यादव ने कहा कि वे संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनसेवा के कार्यों को गति देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।









