रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मनीष कश्यप को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त जिला मंत्री मनीष कश्यप ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनीष कश्यप को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं के बीच पार्टी का विस्तार होगा,
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा नवनियुक्त जिला मंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।









