Home चर्चा में जैजैपुर के ग्राम अरसिया में बेजा-कब्जा प्रकरण की कार्यवाही लंबित, आवेदक ने...

जैजैपुर के ग्राम अरसिया में बेजा-कब्जा प्रकरण की कार्यवाही लंबित, आवेदक ने की शीघ्र निराकरण की मांग

2
0
सक्ती/जैजैपुर।
जैजैपुर तहसील अंतर्गत ग्राम अरसिया में शासकीय भूमि से जुड़े एक बेजा-कब्जा प्रकरण को लेकर प्रशासनिक कार्यवाही की प्रक्रिया लंबित होने का मामला सामने आया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जून 2025 को संबंधित प्रकरण में स्थगन नोटिस जारी की गई थी। बताया गया है कि इसके बाद 20 जून 2025 को अनावेदक द्वारा तहसील कार्यालय में जवाब प्रस्तुत किया गया।
मामले में आगे की प्रक्रिया के तहत पटवारी को मौका जांच एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सूत्रों के अनुसार पटवारी द्वारा दो बार स्थल निरीक्षण का प्रयास किया गया, जिसमें नापजोख संबंधी तकनीकी समस्या आने पर राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) की उपस्थिति आवश्यक बताई गई।
इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी पत्राचार किए जाने की जानकारी मिली है।

बताया जाता है कि विभिन्न स्तरों पर पत्राचार के उपरांत 08 सितंबर 2025 को आर.आई., पटवारी एवं कोटवार की उपस्थिति में मौका जांच कर पंचनामा तैयार किया गया।
इसके आधार पर 08 अक्टूबर 2025 को तहसीलदार द्वारा आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया गया। हालांकि इसके बाद से प्रकरण में पुनः सुनवाई एवं अवलोकन की प्रक्रिया जारी है।
आवेदक पक्ष का कहना है कि 29 अक्टूबर 2025 से अब तक 11 बार सुनवाई की तिथि निर्धारित हो चुकी है, किंतु अंतिम निर्णय लंबित है।
उन्होंने प्रशासन से मामले के शीघ्र निराकरण की अपेक्षा व्यक्त की है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और स्थगन आदेश पर अंतिम निर्णय सामने आ सके।
स्थानीय स्तर पर इस प्रकरण को लेकर चर्चा बनी हुई है।
संबंधित पक्षों की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर शीघ्र ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here