Home चर्चा में नवीन वर्मा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, किसानों में खुशी...

नवीन वर्मा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, किसानों में खुशी की लहर

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= नवीन की नियुक्ति से किसानों में छाई खुशी =
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय युवा नेता नवीन वर्मा को भाजपा किसान मोर्चा रायपुर जिला इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवीन वर्मा की इस नियुक्ति से पार्टीजनों, जिले के किसानों और युवाओं में खुशी की लहर छा गई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा भाजपा संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी एवं जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग की अनुशंसा पर भाजपा किसान मोर्चा के रायपुर जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू द्वारा नवीन वर्मा को जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण नियुक्त किया गया है। नवीन वर्मा को किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उन्हें बधाई देने के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। नवीन वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों और मजदूरों के हित में एवं कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। श्री वर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। नवीन वर्मा ने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here