Home चर्चा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

26
0

-एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड में अवैध रेत उत्खनन को लेकर गरमाई राजनीति, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

हनुमान प्रसाद यादव –

भरतपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटई, मलकडोल, हरचोका एवं कई ग्राम पंचायतों में कथित अवैध रेत उत्खनन और भंडारण को लेकर राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि संबंधित ग्राम पंचायतों को केवल मैनुअल (हाथ से) रेत उत्खनन की स्वीकृति दी गई है, लेकिन इसके विपरीत भारी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। नदियों के भीतर जेसीबी और पोकलेन जैसी मशीनों के उपयोग का आरोप लगाया गया है, जो स्वीकृति शर्तों के विरुद्ध बताया जा रहा है। ngt के नियमों को ताक में रखकर बड़े पैमाने में धड़ल्ले से उलंघन किया जा रहा है।



‎आम आदमी पार्टी का कहना है कि बड़े ट्रकों, डंपरों और हाईवा में ओवरलोड रेत भरकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक परिवहन किया जा रहा है। इससे न केवल शासन को राजस्व हानि हो रही है, बल्कि नदियों को भी प्राकृतिक स्वरूप से नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि जलस्तर लगातार गिर रहा है और जलीय जीव-जंतुओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।मामले में National Green Tribunal (एनजीटी) के नियमों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप है।इस संबंध में कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा एवं भरतपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व आम आदमी पार्टी की नेत्री सुखमंती सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध रेत उत्खनन पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना होने पर उसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा नियमानुसार खदान संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर क्षेत्रवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। ज्ञापन सौंपते समय मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रानी तिवारी, राम सुजान मिश्रा, रज्जू सिंह, नारायण बैगा, गजरूप सिंह वालंद, लखन सिंह मराबी, राजपाल अगरिया, जीतराम, रामा यादव, संत कुमार सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here