Home बीजापुर बीजापुर के गलगम जंगल में IED विस्फोट, STF जवान घायल; एयरलिफ्ट कर...

बीजापुर के गलगम जंगल में IED विस्फोट, STF जवान घायल; एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया

41
0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर IED धमाके की घटना सामने आई है। Bijapur जिले के गलगम इलाके के घने जंगलों में सर्चिंग के दौरान STF का एक जवान विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम गलगम जंगल में एरिया डोमिनेशन और तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से प्लांट किए गए IED पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में STF के प्रधान आरक्षक नीलकंठ सिंह घायल हो गए।

घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है। उन्होंने बताया कि घायल जवान को तुरंत साथियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें रायपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

डॉक्टरों की निगरानी में जवान का इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन और तेज कर दिया है। आसपास के जंगलों में अतिरिक्त बल तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चलाकर आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here