Home चर्चा में सट्टा खेलाने वाला आरोपी पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी...

सट्टा खेलाने वाला आरोपी पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

2
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
* आरोपी से नगदी रकम 6570 रू जप्त
* आरोपी के विरूध्द धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही
* नाम आरोपी किशोर धकाते पिता हीराराम धकाते उम्र 36 वर्ष निवासी बरछापारा चांपा
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना चांपा पुलिस मुखबिर सूचना मिला कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा पटटी लिखकर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है कि सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पुलिस को आते देखकर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे पूछने पर अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा चांपा का होना बताया जिसके कब्जे से एक सट्टा-पटटी कागज तथा नगदी रकम 6570 रू को जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।
 उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, आर. मुद्रिका दुबे, गौरीशंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here