लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खदान में जबरन घुसकर आनंद राम केवट पिता सुखराम केवट उम्र 36 वर्ष आलम साय राजवाड़े एवं 15 =20 लोग संगठित होकर मोटरसाइकिल और पैदल 3.5 टन कोयला चोरी की घटना को अंजाम दिया था।लखनपुर पुलिस ने कोयला चोरी का आरोपी आनंद राम केवट को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है। प्रार्थी समे लाल धैर्य पिता 56 वर्ष ओसीसी खान प्रबंधक के द्वारा लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 20 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे ग्राम पुहपुटरा चिलबिल पारा के आनंद राम केवट एवं आलम साय राजवाड़े व 15 20 लोग संगठित होकर पैदल व मोटरसाइकिल में अमेरा खदान की बैरियर में अनाधिकृत रूप से घुसकर वहां के गार्ड आशीष मिंज जफरुल्लाह खान को धमकी देकर अमेरा खदान परिसर से 3.5 टन कोयला कीमत 17000 रुपए चोरी कर लिया गया था। लखनपुर पुलिस धारा 329 (3)303(2) 112(2) बीएनएस का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी आनंद राम केवट पिता सुखराम केवट उम्र 36 वर्ष को 23 फरवरी दिन सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से 2.5 टन कोयला और एक मोटरसाइकिल जप्त किया है। कोयला चोरी में शामिल अन्य आरोपी को पता तलाश जारी है।









