आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। दो वर्ष पूर्व गठित ब्राह्मण पुरोहित परिषद को आज नगर के ब्रह्म समाज में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से भंग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने परिषद को समाप्त कर आगे ब्राह्मण समाज में विलय करने पर सहमति जताई।

बैठक में परिषद के भंग होने के पीछे कई कारण सामने आए। इनमें परिषद में एकरूपता का अभाव, दो वर्षों में भी परिषद का पंजीयन न हो पाना तथा समाज में असमानता की स्थिति उत्पन्न होना प्रमुख कारण रहे। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वानुमति से परिषद को भंग करने का निर्णय लिया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वीकार किया।
इस अवसर पर भानु शर्मा, डी.के. शुक्ला, परशु महाराज, सूरज शर्मा, मानिक मिश्रा, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, तिलक शर्मा, अभिषेक शर्मा, अश्विनी शर्मा, कमल नारायण शर्मा, अजित शर्मा और अविनाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









