Home चर्चा में बजट की घोषणाएं बस्तर के लोगों के लिए छलावा : रेखचंद जैन

बजट की घोषणाएं बस्तर के लोगों के लिए छलावा : रेखचंद जैन

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= घोषणापत्र के सभी वादे पूरा करे सरकार: जैन =

जगदलपुर। पूर्व संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि राज्य सरकार के बजट की घोषणाएं बस्तर के लोगों के लिए छलावा साबित हो रही हैं। बस्तर के संदर्भ में की जाने वाली घोषणाएं सालों बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाती हैं। राज्य की भाजपा सरकार को चाहिए कि वह घोषणापत्र के सभी प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू करे,
श्री जैन ने कहा है कि वर्ष 2026-27 का राज्य बजट भी अलाभकारी, असंतुष्टीदायक साबित हुआ है। इसमें बस्तर के गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों समेत समाज के किसी भी वर्ग के लिए कोई खास पहल नहीं की गई है। सरकार बनाने के पहले भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की बजाय केवल जुबानी रकम खर्च करने की कवायद की गई है। कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने कहा कि ज्ञान व गति की दुर्गति के बाद संकल्प का नया जुमला वित्त मंत्री ने परोसा है, जिसे जनता जान गई है। कर्मचारियों के लिए स्पष्ट घोषणा का अभाव बस्तर जैसे क्षेत्र में सेवा देने वाले कर्मचारियों को खल रहा है। एक ओर जहां बस्तर में हजारों स्कूल बंद किए गए हैं वहीं अबूझमाड़ व जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने का झुनझुना थमाया गया है। बस्तर के लिए की गई भाजपा की घोषणापत्र की बातें जुमला साबित हो रही हैं। बात चाहे कोंडागांव के मक्का प्रोसेस प्लांट की हो या बीते सालों में गीदम में मेडिकल कॉलेज स्थापना की। जिस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा लोगों के मुफ्त इलाज का ढिंढोरा पीटा जा रहा था उसकी सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है। श्री जैन ने कहा है कि राज्य के बजट में मनरेगा मजदूरों के लिए कोई प्रावधान न होना उनके साथ अन्याय है। यह बस्तर संभाग के लाखों परिवारों के साथ भाजपा की धोखाधड़ी भी है। कृषक उन्नति योजना में जो बातें कही गई थीं उनका पालन भी नहीं किया गया है। एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती का दावा स्थानीय बेरोजगारों के साथ किए गए छल के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here