Home चर्चा में बजट 2026-27: बस्तर-सरगुजा के विकास को नई गति, राज्य के बजट आकार...

बजट 2026-27: बस्तर-सरगुजा के विकास को नई गति, राज्य के बजट आकार में ऐतिहासिक वृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस : नितेश अधिकारी

30
0

दंतेवाड़ा 25 फरवरी 2026। भाजपा जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 में विकास की व्यापक और संतुलित रूपरेखा सामने आई है। नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम बजट, जो लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का था, की तुलना में वर्तमान बजट का आकार 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुँच गया है। यह वृद्धि राज्य की आर्थिक प्रगति और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बजट में विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

शिक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश

बजट में दंतेवाड़ा की एजुकेशन सिटी की तर्ज पर अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, रोजगार आधारित कृषि सेक्टर एवं एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती

कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल के संचालित हेतू कॉलेजों के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

सिंचाई योजनाओं पर विशेष ध्यान

कृषि विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को बजट में शामिल किया गया है। इनमें कांकेर में मेढ़की बैराज निर्माण हेतु 400 करोड़ रुपए, बीजापुर में मट्टीमारका डायवर्सन योजना के लिए 110 करोड़ रुपए, तथा बस्तर में महादेवघाट बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान शामिल है। इसी प्रकार जशपुर के पंमशाला एनीकट में लिफ्ट इरीगेशन के लिए 60 करोड़ रुपए और अंबिकापुर के सरगंवा में बैराज निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

विकास प्राधिकरणों के लिए बजट आवंटन

सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ‘बस्तर-सरगुजा ओलंपिक’ के आयोजन हेतु 5-5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

कनेक्टिविटी और परिवहन

बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए तथा मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ‘होम स्टे पॉलिसी’ एवं मैनपाट के विकास हेतु भी विशेष बजट निर्धारित किया गया है।

पशुपालन और आजीविका योजनाएँ

बकरी पालन, शूकर पालन एवं मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।

सड़क अधोसंरचना में विस्तार

बजट में नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा और जशपुर सहित विभिन्न जिलों में कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए बजट आवंटन किया गया है। इनमें नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा-भैरमगढ़ मार्ग, बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार, तथा दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर जैसे मार्ग प्रमुख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here