गेंदलाल साहू/रायपुर। विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम कोसरंगी एवं खरोरा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि, लेखक तथा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री जुगेश चंद्र दास को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ (ग्रामीण) का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा संगठन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री श्याम नारंग, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा) श्री तिलक साहू तथा कोषाध्यक्ष एवं सरपंच संघ अध्यक्ष श्री अरविंद ठाकुर की अनुशंसा पर संपन्न हुई।
श्री दास की नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति श्री सौरभ गुरु, राज्य शिल्प चर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा श्री अनिल सोनी, पार्षद श्री पंचराम यादव सहित कोसरंगी ग्राम एवं खरोरा क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों—श्री तोषण साहू, श्री रंजीत घृतलहरे, डॉ. पुरुषोत्तम साहू, श्री गौरव साहू, श्री नंदकिशोर साहू, श्री संतोष धीवर एवं श्री गैंदलाल साहू—ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
श्री जुगेश चंद्र दास ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए माननीय समस्त जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति विनम्र अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री दास के अनुभव, शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं संगठनात्मक क्षमता से रायपुर (ग्रामीण) शिक्षा प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।









